तेज रफ़्तार वाहन ने कंपनी कर्मी को कुचला, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 07:57 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे एक कंपनी कर्मी को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में योगेश जाट निवासी नारनौल खुर्द अलवर राजस्थान ने बताया कि वह शंकर की ढाणी बिलासपुर में किराए पर रहता है। उसके गांव का शेर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार अलसुबह करीब 2.30 बजे पैदल चलने के लिए निकल गया। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने सूचना के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static