ट्रक की टक्कर से युवक दस फुट उछलकर डिवाइडर से टकराया, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 07:53 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो): कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक करीब 10 फुट उछल कर सिर के बल डिवाइडर पर गिर गया, जिससे उसका सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

 

पुलिस को दी शिकायत में प्रयागराज के रहने वाले विकास ने बताया कि केएमपी के किनारे बासलांबी गांव में उसका स्क्रैप का गोदाम है। वह सुबह के समय बाहर निकला तो उसे केएमपी के बीच मे बने डिवाइडर पर एक युवक की लाश पड़ी दिखाई दी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया और भौतिक साक्ष्य लिए गए। लाश को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static