देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर गरीब छात्राओं को बांटी किताबे

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 09:43 AM (IST)

सोहना (सतीश) : देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती समाजसेविका सीमा डागर ने अपनी टीम के साथ मिलकर गरीब छात्राओं को किताब वितरित कर मनाई गई। सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजसेविका एडवोकेट सीमा डागर ने छात्राओं को संबोंधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले ने लोगो का विरोध सहते हुए भी महिलाओं को बढ़ाने व बढ़ाने का काम किया था आज हमे उनके पद चिन्हों पर चलते हुए शिक्षित बनना चाहिए।

सीमा डागर ने आज कक्षा 9वीं से लेकर 12 वी तक कि गरीब छात्राओं को सभी विषयों की पुस्तक वितरित की। इस मौके पर शोशक्ति संस्था की चेयरपर्सन भावना हम्मड़, सुनील कुमार,मनीषा कुमारी,होशियार सिंह,महाबीर पंवार,कपिल सैनी,मोनू,धीरज सोनी, प्रदीप कुमार,हेमंत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static