हादसों को दावत दे रही टूटी पुलिया

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 10:01 AM (IST)

पुन्हाना (ब्यूरो): शहर कोजमालगढ़ रोड से जोडऩे वाली पुलिस कई माह से टूटी पडी है। जिससे रोड से शहर के बाजार में जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं पुलिया के टूटने से आए दिन लोग इसमे हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की मरम्मत के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक टूटी पुलिया के सुध नहीं ली गई है। शहरवासी राजू, ताहीर खान, राम बाबू, रत्ती, विनोद व समीम सहित लोगों का कहना है कि जमालगढ  रोड पर पन्ना की टाल के समीप पुलिस टूटी हुई है।

बाजार से जुडे होने के कारण इस पुलिया पर आवा-जाही अधिक रहती है। जिससे इससे गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही आए दिन दुपहिया वाहन व कार भी पुलिया में फंस रही हैं। वहीं लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। पुलिया के टूटने से नाला का गंदा पानी भी इसमे भरा हुआ है। जिससे पुलिया का पता ही नहीं चल पाता की वो टूट रही है। जिससे इसमे वाहन फंसकर खराब हो रहे हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालक इसमे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार की मुख्य पुलिया को भी प्रशासन द्वारा नहीं बनाया गया है। जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होंने उपायुक्त पंकज कुमार से मांग की है कि पुलिस का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि समस्या का समाधान हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Related News

static