फौजी ने अपनी पुत्रवधु समेत 4 लोगों की बेहरहमी से की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 08:10 PM (IST)


गुडग़ांव, (कृष्ण कुमार): दिल्ली से सटे साइबर सिटी में एक मकान मालिक की दरिंदगी सामने आई है। गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके में एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधू समेत 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी, जान गंवाने वालों में ज्यादातर उनके ही मकान में रहने वाले किरायेदार हैं। हत्यारोपी मकान मालिक को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस पर मकान मालिक ने अपनी ही पुत्रवधू समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद नजदीक के राजेंद्रा पार्क थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल है। वहीं, एक बच्ची घायल बताई जा रही है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित मकान मालिक ने हत्या को क्यों अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। 
दरअसल, राजेंद्रा पार्क थाना में मंगलवार सुबह करीब छह बजे करीब 65 साल के रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह पहुंचे। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उन्होंने अपने घर में पांच लोगों की हत्या कर दी है। ये सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस टीम ने तुरंत आला अधिकारियों को सूचना दी और सब थाने से दो गली छोडक़र राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में करीब 400 मीटर अंदर बने बांई ओर आरोपित के मकान में पहुंचे। मकान की पहली मंजिल पर आरोपित की पत्नी व पोती जिंदा मिले, जबकि पुत्रवधू करीब 35 साल की सुनीता यादव मृत पड़ी थी। पुलिस टीम दूसरी मंजिल पर गई तो वहां किराए पर रहने वाला किराएदार, उसकी पत्नी व दो बेटियां कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े थे। इनमें एक बच्ची की सांस चल रही थी जबकि अन्य तीन की मौत हो चुकी थी। बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक किराएदार की पहचान 40 साल के कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी सुरभि तिवारी के तौर पर हुई। दोनों बच्चियों की उम्र 7 व 3 साल है। 
फोटा-17 व 18- जिस मकान में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया उसमें छानबीन करती पुलिस।
आरोपी का बेटा वकील गया हुआ था खाटूश्याम 
आरोपित राव राय सिंह का बेटा आनंद यादव गुडग़ांव कोर्ट में वकील है। वारदात के समय वह घर पर नहीं था। पुलिस को पता चला है कि वह कुछ परिचितों के साथ राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर गया हुआ है। पुलिस ने उसे वारदात की सूचना दे दी है। जिसके बाद वह वापस गुडग़ांव के लिए चल दिया है। फिलहाल आनंद व मां व बेटी कुछ बताने की हालत में नहीं है। वारदात के बाद मौके पर राजेंद्रा पार्क थाना एसएचओ, सेक्टर-5 थाना, बजघेड़ा थाना एसएचओ, एसीपी राजीव यादव व डीसीपी दीपक सहारण भी मौके पर पहुंचे। 
डेढ वर्ष से आरोपी के घर पर किराए पर रहता है मृतक तिवारी का परिवार
पुलिस जांच में सामने आया कि किराएदार कृष्णा तिवारी करीब डेढ साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था। वह एक्सिस बैंक सेक्टर-14 ब्रांच में नौकरी करता था जबकि पत्नी घर पर ही रहती थी। इनका परिवार मूलरूप से बिहार सिवान जिले का निवासी है।
शक के चलते दो उजड़ गए दो परिवार  
पुलिस सूत्रों से ये भी पता चला है कि कलह के चलते पुत्रवधू बीते कई माह से अपने मायके में रह रही थी। वह तीन दिन पहले ही यहां पर वापस लौटी थी। सूत्रों की मानें तो फौजी को शक था कि किराएदार कृष्णा तिवारी व उनकी पुत्रवधू के बीच अवैध संबंध थे। इसी के चलते पुत्रवधू व किराएदार के पूरे परिवार को फौजी ने प्लान के तहत मौत के घाट उतार दिया। रिटायर्ड फौजी के इस शक ने एक ही रात में दो परिवारों को उजाड़ दिया।
आरोपी ट्री मैन के नाम से जाना जाता था इलाके में
हत्या आरोपी राव राय सिंह के पडोसियों ने बताया कि राव साहब शांत स्वाभाव के व्यक्ति थे, अगर उनके कोई गाली गलौच भी करता तो वह किसी को उलट कर जवाब नहीं देते थे। वहीं पूर्व फौजी पूरा दिन कॉलोनी की गली व पार्क में पेड़-पौधों की देखरेख करते थे और हर मानसून के मौसम में सैंकड़ों पेड़ लगाते थे। इसी कारण पूर्व फौजी को लोगों ने ट्री मैन के नाम से पुकारने लगे। हत्या आरोपी एरिया में एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ स्थानीय कॉलोनी का आरडब्ल्यूए उप प्रधान भी था।
हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी
सुबह सात बजे तक पडोसियों को भी अहसास नहीं था कि उनके पड़ोस में इतना बढ़ा कांड हो गया है। पंजाब केसरी की टीम जब सुबह मौके पर पहुंची तो  आस-पास पडोस के लोगों से इस बारे में बात की तो पड़ोसियों ने ऐसी बात होने से इंकार करते हुए कहा कि फौजी ऐसा काम कर रही नहीं सकता। इसके बाद जब पुलिस की गाडिय़ां मौके पर पहुंचनी शुरू हुई और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचने लगे तो पड़ोसियों को जिस का बात पर यकीन नहीं था वह हकीकत में बदल गया। लोगों फौजी की इस हरकत से दंग रह गए।
आरोपी की पत्नी ने भी काबूला जुर्म
हत्या आरोपी की पत्नी ने भी वारदात में शामिल होने की बात काबूल की है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या आरोपी राव राय सिंह ने पत्नी ने भी पुलिस के सामने काबूल किया है कि वह वारदात में अपने पति के साथ थी। और उनका इस वारदात को अंजाम देने में पूरा सहयोग किया है। पुलिस ने राय सिहं की पत्नी को भी सुबह ही घर से गिरफ्तार कर लिया था।
जीजा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दिल्ली निवासी अश्ववनी मिश्रा ने पुलिस को दी शिकाय में बताया कि उसका साला कृष्णा तिवारी रक्षा बंधन पर जब उनके घर पर आया हुआ था उसने बताया कि उसका मकान मालिक के साथ झगड़ा चल रहा है। अश्वनी मिश्रा ने हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप मकान मालिक राव राय सिंह पर लगाया है। पुलिस ने मृतक के जीजा अश्वानी मिश्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या आरोपी राव राय सिंह, उनकी पत्नी व उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व मकान किराएदार बताया कि किराए को लेकर झगड़ा
राव राय सिंह के मकान में पिछले 20 वर्षों से रहने वाले पूर्व किराएदार राजेश ठाकुर ने बताया कि इस मकान में वह कई वर्षों से रहे थे, उसके बाद उनके जानकारी कृष्णा तिवारी इसमें आकर डेढ वर्ष से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि कृष्णा तिवारी को मकान मालिक के साथ किराए को लेकर झगड़ा चल रहा था। कृष्णा तिवारी अपने काम से काम रखने वाला व्यक्ति था। उसकी दो बच्चियां थी वह बैंक में लोन पास करवाने का कार्य करता था।
सोमवार शाम तक नहीं पता था इतनी बड़ी होगी वारदात
वहीं हत्या आरोपी के पड़ोसी व आरडब्ल्यूए प्रधान महेश यादव ने बताया कि राव राय सिंह बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, कॉलोनी में पेड़ पौधे लागना उनकी छंटाई कटाई करना आदि कार्य खुद ही करते थे। लेकिन राव साहब इतनी बड़ी वारदाता को अंजाम दे देंगे कभी यह तो सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि राव राय सिंह से सोमवार शाम को रोजाना की तरह बात हुई थी, लेकिन उसके दिमाग में क्या चल रहा था इसका अहसास नहीं था। 
जिस फरसे से करते थे पेड़ो की छंगाई उसी से काट दिया चारों का गला
हत्या आरोपी राव राय सिंह कॉलोनी के  पार्क व गली में लगे पेड़ों की अक्सर पेड़ों की छंगाई व कटाई करते रहते थे, लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा था कि लोगों को सांस देने वाले पेड़ों की जिस फरसे वह छंगाई करते थे उसी से चार लोगों को जान ले लेंगे। 
वर्जन
आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। मकान से चार शव बरामद कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए गए हैं। एक बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल वारदात का कारण पता लगाकर जांच की जा रही है। दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static