झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन मेदांता अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2015 - 07:19 PM (IST)

गुडग़ांव,(संजय): झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता व दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके शिबु सोरेन खराब को स्वास्थ्य के चलते बुधवार को गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोरेन को हृदय संबंधी बीमारी के कारण दोपहर 2 बजे अस्पताल में दाखिल किया गया। 

सूत्रों के मुताबिक 71 वर्षीय शिबु सोरेन को वीरवार उनके परिवारिक सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पहले उनकी प्राथमिक जांच की गई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। सोरेन की बीमारी की अस्पताल के अधिकारिक प्रवक्ता ने भी पुषि्ट की हैं। उन्होंने बताया कि सोरेन को दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक जांच के बाद उनका इलाज चल रहा हैं। 

बता दें कि 71 वर्षीय शिबु सोरेन की गणना झारखण्ड के बड़े आदिवासी नेताओं में की जाती हैं। वे 2008 से लेकर 2009 तक झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद एक बार फिर से उन्हें 2009 से लेकर 2010 तक मुख्यमंत्री का दर्जा मिला। इसके अलावा सोरेन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिली थी। बताया जाता है कि उनकी राजनीतिक हैसियत के बदले पुत्र हेमंत सोरेन को भी एक बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था। मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की मानें तो शिबु सोरेने को अभी कई दिन और अस्प्ताल में रखा जा सकता हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static