महिला व किशोरी से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 01:13 PM (IST)

गुडग़ांव(ब्यूरो): साइबर सिटी के अलग-अलग थाना एरिया अंतर्गत एक किशोरी व महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। देवीलाल कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी ने अपने पड़ोसी के खिलाफ  छेड़छाड़ की शिकायत दी है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के पास स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पड़ोस में राहुल नाम का युवक रहता है। 

आरोपी कई दिनों से घर से निकलते समय उसका पीछा करता था और परेशान करता था। उसने कई बार इसके लिए उसे मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और शनिवार रात घर के बाहर उसे अकेली खड़ी देखकर उसे पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है,

 जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, डूंडाहेड़ा में रहने वाली एक महिला ने उद्योग विहार थाने में अपने पति के दोस्त पर छेड़छाड़ की शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static