नाबालिग लड़की को अपने घर ले गई महिला,वहां पति व देवर ने किया रेप

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:38 PM (IST)

नूंह(ब्यूरो): बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित लड़की को पड़ोस की एक महिला बुलाकर अपने घर ले गई। जहां महिला के पति व देवर ने लड़की के साथ रेप किया। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करा दिया है। जबकि अभी तक पीड़ित लड़की के अदालत में बयान नहीं हो सके हैं।

 फिलहाल सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 14 वर्षीय पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 5 जुलाई को रात 9 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला अरबीना उनकी लड़की को बुलाकर अपने घर ले गई।  वह उनके घर पहुंची तो वहां अरबीना का पति रहीश तथा उसका छोटा भाई शोकीन पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने पीड़ित लड़की को अंदर कमरे में खींच लिया और दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ रेप किया।

 इसी दौरान तीनों ने मिलकर उसे धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से खत्म कर देंगे। रेप के बाद उन्होंने लड़की को बाहर छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने घर पहुंची। यहां उसने अपने परिजनों का सारी बात बताई। पीड़ित के परिजनों ने घटना की शिकायत आरोपित पक्ष से की। जिस पर वे मामले को गांव में ही निपटाने की बात कह कर टालते रहे। पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static