महिला पुलिसकर्मियों ने झारखंड में जीता पदक

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 01:13 PM (IST)

गुडग़ांव(ब्यूरो): गुडग़ांव पुलिस विभाग में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने झारखंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पदक जीतकर विभाग का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने उन्हें बधाई व शुभकामना दी है। उन्होंने पदक पाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। झारखंड के रांची में 5 दिवसीय 66वां आल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सेक्टर-9 थाना में तैनात एसआई गीता, राजेंद्र पार्क थाना में तैनात एसआई मंजू और हेड कांस्टेबल उर्मिला ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में तीनों महिला पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static