करनाल में आयकर विभाग के सर्वे में 1.90 करोड़ सरैंडर

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 10:49 AM (IST)

करनाल(सरोए): आयकर विभाग ने करनाल में एक साथ 4 प्रतिष्ठानों पर सर्वे कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुक्रवार 12 बजे शुरू होकर शनिवार को भी जारी रही। आयकर विभाग की कार्रवाई में 2 प्रतिष्ठानों से जहां पर एक से 1 करोड़ 90 लाख रुपए सरैंडर हुए जबकि 2 प्रतिष्ठानों से रजिस्टर, कागजात, लैपटॉप, कम्प्यूटर जांच के लिए साथ ले गए। 

कार्रवाई आयकर विभाग से संयुक्त आयुक्त डॉ. वंदना मोहिते के नेतृत्व में हुई। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बस स्टैंड के सामने स्थित सतीश मिष्ठान भंडार से विभागीय अधिकारियों ने सारे कागजात, लैपटॉप, रजिस्टर व कम्प्यूटर जांच के लिए जब्त किए। टिम्बर मार्कीट स्थित इकजोत टिम्बर संस्थान से 1 करोड़ 30 लाख रुपए सरैंडर हुए। 

इसी प्रकार दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर आयकर अधिकारियों के समक्ष 60 लाख रुपए सरैंडर हुए। इसी तरह पुरानी मंडी में प्यारा सिंह दलीप सिंह फर्म पर कुछ भी सरैंडर नहीं हुआ लेकिन आयकर अधिकारी कागजात आगामी जांच के लिए अपने साथ ले गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static