योजना का लाभ उठाने नगर निगम पहुंचे 1088 किसान, 9 प्रतिशत किसानों ने दिखाई रुचि

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 12:50 PM (IST)

जींद (ललित) : सरचार्ज माफी योजना में किसान ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। योजना के तहत 30 नवम्बर तक केवल 9 प्रतिशत किसानों ने ही योजना में रुचि दिखाई है और निगम के पास 93 लाख रुपए की राशि जमा करवाई है। योजना के तहत निगम के 8518 किसान डिफाल्टर सूची में शामिल हैं और इन किसानों की ओर निगम की 15 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है। निगम ने किसानों को योजना का और लाभ देने के लिए योजन को 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया है। 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने किसानों के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। योजना के तहत कोई भी किसान सरचार्ज माफ करवाते हुए बकाया राशि जमा करवा सकता है। 30 नवम्बर तक केवल 1088 किसान ही योजना का लाभ उठाने के लिए निगम के पास पहुंचे हैं। निगम की ओर से योजना का सर्कुलर 11 सितम्बर को जारी कर दिया गया है।

निगम के अधीक्षक अभियंता की ओर से सभी एक्स.ई.एन. और एस.डी.ओ. को इस योजना के बारे में अवगत करवा दिया गया है। अब निगम की ओर से इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाना है। योजना के तहत किसान को केवल बिलिंग की राशि भरनी होगी और उसकी सरचार्ज राशि माफ हो जाएगी। उसे केवल निगम के संबंधित दफ्तर में जाना होगा और राशि पर सरचार्ज राशि माफ करवाते हुए अपनी बिलिंग राशि निगम के दफ्तर में जमा करवानी होगी।

योजना में हैरानी की बात यह सामने आई थी कि सितम्बर महीने में किसी भी किसान ने योजना का लाभ नहीं उठाया। निगम की ओर से जारी सर्कुलर में निगम के मुख्यालय की ओर से अधीक्षक अभियंता की ड्यूटी मानीटरिंग के लिए लगाई गई। खुद अधीक्षक अभियंता को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static