हरियाणा में इस दिन जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट! एक Click में ऐसे करें चेक
punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 06:39 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में HBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, जल्द ही बोर्ड परीक्षा के नतीजे हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जारी कर दिए जाएंगे। जिसे छात्र अपना रोल नबंर और डेट ऑफ बर्थ डालकर चेक कर सकेंगे।
दरअसल, 10वीं और 12वीं परीक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी- मार्च 2025 में किया गया था। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक हुई थी और 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 025 तक हुई थी।
ऐसे चैक करें Result
- सबसे पहले आप HBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए 10वीं रिजल्ट 2025 या 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और सभी मांगी गई डिटेल को दर्ज कर Submit करें।
- अब आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।