हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा काेराेना मरीजाें का आंकड़ा, आज 111 पाॅजिटिव केस आए सामने

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 02:53 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में काेराेना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में लगातार तेजी से संक्रमिताें का आंंकड़ा आगे बढ़ रहा है। पहले प्रदेश में पाॅजिटिव केसाें की संख्या राेजाना 100 से कम रहती थी, लेकिन अब ये संख्या 200 से ऊपर पहुंच गई है। केसाें की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज भी राज्य में 111 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिसके बाद संक्रमिताें की संख्या 2202 पहुंच गई है।

काेराेना का सबसे अधिक प्रकाेप गुरुग्राम जिला में हैं। यहां आज भी सबसे ज्यादा 48 मामले सामने आए। इसके  बाद राेहतक में 14, साेनीपत, हिसार में 13-13, पलवल में 11, फरीदाबाद में 6, नूंह, जींद और फतेहाबाद में 2-2 मामले सामने आए हैं। वहीं आज ठीक होने वालाें की संख्या 3 ही है। तीनाें मरीज पलवल में ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 1131 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके।

जिला कुल नए ठीक सक्रिय
गुरुग्राम 822 48 284 535
फरीदाबाद 373 6 168 197
सोनीपत 212 13 148 63
झज्जर 97 0 92 5
नूंह 72 2 65 7
अंबाला 54 0 40 12
पलवल 70 11 44 26
पानीपत 62 0 37 22
पंचकूला 26 0 25 1
जींद 29 2 24 4
करनाल 52 0 20 31
यमुनानगर 9 0 8 1
सिरसा 15 0 9 6
फतेहाबाद 17 2 7 10
भिवानी  33 0 6 27
रोहतक 45 14 11 33
महेन्द्रगढ़ 41 0 19 22
हिसार 53 13 5 48
रेवाड़ी 23 0 4 19
चरखी दादरी 13 0 1 12
कैथल 18 0 5 13
कुरुक्षेत्र 31 0 13 18
विदेशी  
(इटालियन)
14 0 14 0
विदेशी
(USA से लाैटे
हरियाणवी)
21 0 2 19
कुल- 2202 111 1051 1131

कुल 20 मरीजों की मौत: हरियाणा में कोरोना वायरस से अबतक 20 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें फरीदाबाद में 8, गुरुग्राम, पानीपत में 3, अंबाला से 2 और रोहतक, जींद, सोनीपत व करनाल से 1-1 मौत हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static