24 घंटे में झज्जर में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 339 पहुंचा आंकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 08:01 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में वीरवार शाम तक कोरोना वायरस का आंकड़ा 339 पर जा पहुंचा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी होने वाले मेडिकल बुलेटिन में वीरवार शाम तक दिन भर में 28 नए मामले के साथ कुल गिनती 339 बताई गई। जो गुरुग्राम, फरीदाबाद व झज्जर जिले के बताए गए हैं।

इसमें सबसे ज्यादा मामले झज्जर जिला में सामने आए हैं। यहां 24 घंटे में 18 पाॅजिटिव केस मिले हैं। वहीं राहत की बात यह है कि आज 10 मरीज ठीक हाेकर घर वापस लाैटे। जिसके बाद यह संख्या 235 हो गई है। इसके बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 है। 

PunjabKesari, haryana

हरियाणा में 339 पहुंचा आंकड़ा
राज्य में सबसे ज्यादा 58 मरीज नूंह के हैं। गुडग़ांव में 54, फरीदाबाद में 53, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत में 25,  झज्जर में 18, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 339 है। 

अब तक 235 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 235 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 50, फरीदाबाद में 41, गुरुग्राम में 38, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 224 हो जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static