हरियाणा के इस जिले में 22 हजार लोगों के वोट डबल, एक आदमी की 2 से 4 वोटें...पूरा मामला उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 04:59 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ में करीब 22000 वोट डबल बनाई गई है और ज्यादातर डबल वोटो का संबंध भाजपा से संबंध रखने वाले लोगों से है। यह आरोप लगाए हैं इनेलो युवा नेता कपूर सिंह राठी ने कपूर राठी का कहना है कि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 22000 लोगों की वोट डबल बना दी है। जिनका मोबाइल नंबर और नाम एक जैसा है। जबकि वोट संख्या और बूथ संख्या अलग-अलग है। कई वोटो में ऐसा भी हुआ है कि उनका इलेक्शन फोटो आईडी कार्ड नंबर भी अलग अलग है।

इनेलो नेता कपूर सिंह राठी ने ऐसी करीब 22000 वोटो की सूची भी जारी की है जो डबल बनाई गई हैं। कपूर राठी का दावा है कि भाजपा सरकार को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने ऐसा किया है। उन्होंने बताया कि जिला उपयुक्त को उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। उनसे इन वोटों को रद्द करने की भी मांग की गई थी। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। अब कपूर सिंह राठी ने चुनाव आयोग को इस संबंध में एक पत्र लिखकर शिकायत देने की बात कही है।

हम आपको बता दें कि 27 अगस्त को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। अंतिम प्रकाशन से पहले प्रशासन इन त्रुटियों को ठीक कर पता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। इतना ही नहीं देखना यह भी होगा कि इलेक्शन कमीशन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static