चेन स्नैचिंग व जेब तराशने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार, 2 महीने से शहर में थी सक्रिय

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 01:39 PM (IST)

जींद : जींद पुलिस ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत और अन्य जिलों की चेन स्नैचिंग और जेब तराशने वाली 3 महिलाओं को काबू किया है। महिलाओं ने पूछताछ कर चेन स्नैचिंग और जेब तराशने की वारदात कबूल की है। जींद के डी.आई.जी. कम-एस.एस.पी. ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि आरोपी महिलाओं से जींद जिला के साथ-साथ अन्य जिलों की वारदातों का भी खुलासा हुआ है। 

सिटी थाना प्रभारी डॉ.सुनील कुमार ने बताया कि 7 दिसम्बर को रुपगढ़ गांव की मीरा ने शिकायत में बताया था कि वह और उसकी जेठानी सोनिया शहर जींद में घरेलू सामान खरीदने के लिए आई थी। जब वे दोनों बस स्टैंड से एक ऑटो में सवार होकर पालिका बाजार जा रहे थे तो रास्ते में 3 अनजान महिलाएं ऑटों में बैठ गई। जब वे बाजार पहुंचकर ऑटो से उटरने लगी तो उक्त महिलाओं ने उसकी सोने की चेन तोड़ ली और भाग गई। 

पुलिस ने कार्रवाई कर 9 दिसम्बरे को समालखा की गांधी कॉलोनी की महिला बबीता, मीना व नेहा को एस.डी. स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

2 महीने से शहर में थी सक्रिय
पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह चेन छीनने, पर्स चोरी करने पैसे छीनने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देती है। तीनों ने पिछले 2 महीने के अंदर शहर से ही 2-3 चेनें छीनी है और पैसे निकाले है। इस वारदात के अलावा तीनों ने मिलकर रोहतक, खरखौदा, सोनीपत भालगढ़ चौक, मुरथल चौक, गन्नौर, गोहाना, जुलाना, समालखा स्थानों के मार्किट और बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के गले से चेन औऱ उनके पर्स से पैसे निकालने की वारदात कर चुकी है।                                             

  

                                                                                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static