होटल में हो रहा था गलत काम, पुलिस ने छापा मार 13 लड़कियों समेत 37 लोगों को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 02:52 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी): होटल में हो रहे गलत काम का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर स्थित बालाजी होटल में छापा मारकर 13 लड़कियों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने एक होटल में रेड मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था।
जानकारी के मुताबिक सूचना के आधार पर होटल में पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और फिर सूचना कंफर्म होने के बाद होटल में छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां दिल्ली एनसीआर इलाके की हैं, जो पार्टी के लिए ही आई थी। वहीं सभी युवक फरीदाबाद के रहने वाले हैं। बताया जा रहा कि फरीदाबाद की रहने वाली एक युवती ने इन सभी लड़कियों को बुलाया था। यह सभी युवतियां अनैतिक काम कर रही थी। इन गिरफ्तार लोगों को पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की