Haryana: बल्लभगढ़ मेडिकल कॉलेज की 4 नर्सें सस्पेंड, वजह जान होगी हैरानी...

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 02:30 PM (IST)

बल्लभगढ़: गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था में लापरवाही बरतने और बिजली चोरी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

अस्पताल प्रशासन ने चार नर्सों को निलंबित कर दिया है। निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष 100 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। पहले विद्यार्थियों की संख्या कम होने के चलते हॉस्टल के कुछ कमरे खाली पड़े थे।

 उन्हें अस्पताल में काम करने वाले 32 नर्सिंग स्टॉफ को दे दिया गया। इस बार 100 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों को कमरे देने के लिए 32 नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी कर हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया। 32 नर्सों में से 15 ने हॉस्टल खाली कर दिया है। हॉस्टल खाली न करने वाली नर्सों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाया गई थी।

नोटिस मिलने के बाद तीन नर्स इमरजेंसी में ड्यूटी सही से नहीं कर रही थीं। कई बार चेतावनी भी दी गई जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन नर्स को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा नर्स पूनम हॉस्टल में बिजली चोरी करके रह रही थी। निरीक्षण में बिजली चोरी की पुष्टि होने के बाद उसे भी सस्पेंड कर दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static