रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से निकाले 50 हजार रुपए

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 10:01 AM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): एक व्यक्ति ने खुद को आर.बी.आई. का कर्मचारी बताकर राजेश कालोनी निवासी संत राम के खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड पुलिस कर्मी राजेश कालोनी निवासी संत राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था।

फोन करने वाले ने कहा कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से अविनाश पटेल बोल रहा है। वह अपने ए.टी.एम. कार्ड पर लिखा नंबर उसे बता दे। वह उसकी बातों में आ गया और ए.टी.एम. कार्ड पर लिखा नंबर अविनाश पटेल को बता दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपए निकलने का संदेश आया।यह देखकर वो हैरान रह गया।

कुछ देर के बाद अविनाश पटेल के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि 1-2 दिन में उसके रुपए वापस आ जाएंगे लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसके रुपए वापस नहीं आए। इसलिए उसने थाने में शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि अविनाश पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static