फर्जी लोन रैकेट का शिकार बनी ग्रामीण महिलाएं, गांव की महिला ने ही हड़पे लाखों रुपए

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 09:37 PM (IST)

टोहाना(सुशील): जाखल में फर्जी लोन के माध्यम से 50 से अधिक महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने मामले को लेकर जाखल पुलिस को शिकायत दी है। महिलाओं द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

किस्तें भरने के लिए बैंक कर्मियों द्वारा बनाया जा रहा दबाव

 

जाखल के वार्ड नंबर 7, 8, 9, नायक बस्ती व नई बस्ती इलाके की पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वें काफी गरीब हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करती हैं। उन्होंने बताया कि जाखल गांव में रहने वाली एक महिला राजेंद्र कौर उर्फ रज्जी ने अपने भाई के साथ मिलकर हरियाणा पंजाब की सीमा पर स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारी के साथ मिलकर उनके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। महिलाओं ने बताया कि उनके फर्जी लोन करवा कर आरोपी महिला व उसके कर्मचारी साथी ने लोन की राशि को हड़प लिया है। महिलाओं का आरोप है कि उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई-कई लोन ले लिए गए। उन्हें इसकी जानकारी काफी देर से मिली। उन्होंने बताया कि अब एक ओर उन्हें धमकाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बैंक व कंपनियां द्वारा लोन की किस्तें भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

 

PunjabKesari

 

एसएचओ जय भगवान ने बताया कि महिलाओं द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दी गई है। इस शिकायत के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर किस्तें भरने के लिए दबाव बनाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static