अंबाला में मनाई गई भारत पाक 1971 युद्ध की 50वी वर्षगांठ

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 02:47 PM (IST)

अंबाला(अमन): भारत पाक 1971 युद्ध की 50वी वर्षगांठ मनाते हुए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा अंबाला में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन उत्सव समारोह करवाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व सैनिकों व उनके परिवार को सम्मानित किया गया। 3 दिसंबर 1971 को भारत और पाकिस्तान का युद्ध शुरू हुआ था, जिसे भारतीय सेना ने वीरता और पराक्रम से 16 दिसंबर को पाकिस्तान सेना के घुटने टेक जीत लिया था। इस युद्ध के बाद नया देश बांग्लादेश आस्तित्व में आया था। भारत पाक 1971 युद्ध को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि हम भारत पाक युद्ध जीत के 50वी वर्षगांठ मना रहे है जो इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। हमारी बहादुर सेना को हम सलाम करते है। वहीं 1971 के युद्ध मे भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि 13 दिन चले इस युद्ध मे भारतीय सैनिकों ने दुश्मन को हराने की कसम खाई थी। पाकिस्तान इस हार को आज तक नहीं भूल सका।  
 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static