Haryana Top : हरियाणा में 6 नए पोर्टल लांच, CM ने कहा - हमें पोर्टल सरकार की संज्ञा देने के लिए भूपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 09:42 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर 6 योजनाओं का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना व पोर्टल, नो लिटिगेशन पोर्टल, PPP के माध्यम से प्रो ओबीसी प्रमाण पत्र पोर्टल, ई-रवन्ना का एक नया पोर्टल, ई-भूमि के लिए भी एक नए पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही दयालू योजना के लाभार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री ने क्लिक से राशि भेजी। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हर एक पोर्टल का अपना महत्व है। इसके साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने हमारी सरकार को पोर्टल की सरकार की संज्ञा दी। इस बात को सुनना भी मेरे लिए गर्व की बात है। हम लगातार नए नए पोर्टल लाते रहेंगे। इसके साथ ही हम उम्मीद करेंगे की वो इस मुद्दे को चुनाव तक छोड़े नहीं। यदि पोर्टल को उखाड़ने की बात करते रहेंगे तो जनता उनको उखाड़ फेंकेगी ऐसा हमारा मानना है। 

Haryana के CM Manohar Lal का Super Exclusive Interview| चुनाव अगले साल, कितने तैयार मनोहर लाल?

हरियाणा में 14वीं विधानसभा के चार साल पूरे होने को हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल लगातार 9 साल से सफल सरकार चला रहे हैं। अब अगले साल अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके लिए मनोहर लाल ने अभी से न सिर्फ कमर कस ही ली है बल्कि तीसरी बार भी सरकार बनाने का दावा कर दिया है। 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया आयुष्मान भव: ऑनलाइन कार्यक्रम का शुभारंभ, 17 सितंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा प्रोग्राम

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज ऑनलाइन आयुष्मान भव: कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने किया।

 

प्रभारी बाबरिया पर भड़की कांग्रेस की 'तिकड़ी', सैलजा के ताबड़तोड़ हमले...जताई विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी और हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा बुधवार को हिसार पहुंची। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से रुबरु हुईं। इस दौरान कुमारी सैलजा ने  विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। 

सुशील गुप्ता ने सरकार को फिर घेरा, कहा - हरियाणा में महंगाई दर 8.27% जबकि दिल्ली में सबसे कम 3.1%

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में बढ़ती महंगाई को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा महंगाई में राजस्थान के बाद नंबर दो पर है। 

 

राजस्थान में बड़े बदलाव के लिए जेजेपी की सीकर रैली होगी मील का पत्थर साबित : दिग्विजय चौटाला

25 सितंबर को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के 110वें जन्मदिन के अवसर पर जननायक जनता पार्टी उनकी कर्मभूमि सीकर पर बड़ी रैली करने जा रही है। इस 'किसान विजय सम्मान दिवस' रैली में देशभर से चौ. देवीलाल के लाखों अनुयायी सीकर पहुंचेंगे और उन्हें नमन करेंगे। 

HFEP गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बनीं अभिनेत्री मीता वशिष्ठ, प्रदेश सरकार ने जारी किए नियुक्ति आदेश

हरियाणा सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुश्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति (HFEP) के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए स्थापित गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

आशा वर्कर्स ने विधायकों के निवास पर काटा बवाल, कहा - मांगे नहीं मानी तो 2024 में सरकार को दिखाएंगे आईना

पिछले 37 दिनों से हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आशाओं ने जहां हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया वहीं आर-पार की लड़ाई का भी ऐलान कर दिया।

हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार, कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर व उनके दो बेटों को जारी किया नोटिस

पंजाब एंव हरियाणा  हाई कोर्ट  ने हरियाणा सरकार, समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर, उनके दो बेटों और छोकर परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी माहिरा बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले मेसर्स जार बिल्डवेल के नाम से जाना जाता था) को नोटिस जारी किया है।

अनिल विज के घर का घेराव करने गईं आशा वर्कर्स, बस में भर कर उठा ले गई पुलिस

सरकार द्वारा आशा वर्कर्स की मांगों को अनदेखा किया जाने से नाराज आशा वर्कर ने आज हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास के घेराव की घोषणा की थी। लंबे समय से अपने हक के लिए लड़ रही आशा वर्कर्स आज अंबाला बस स्टैंड पहुंची और प्रदर्शन किया। 

करनाल में युवती ने बुटीक में दी जान, 3 सहेलियां मिलकर चलाती थी Boutique

करनाल जिले के सेक्टर 9 में कुंजपुरा रोड के पास एक लड़की ने अपने ही बुटीक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पानीपत की रहने वाली थी, क्योंकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भीबस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static