पंचकूला में कोरोना के 7 नए पाॅजिटिव केस मिले, सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2020 - 05:52 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): पंचकूला में कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज जिला में 7 नए कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने की। स्वास्थ्य विभाग ने सातों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। 

आज आए केसों में 2 मरीज पंचकूला के गांव कोट के हैं, जिनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 53 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा कालका में एक 42 वर्षीय व्यक्ति, बीड़घग्गर में एक 36 वर्षीय युवक, सेक्टर 5 पुलिस लाइन में एक 33 वर्षीय युवक पाॅजिटिव  मिले हैं। वहीं कैथल निवासी एक 67 वर्षीय बुजुर्ग और हिमाचल प्रदेश के परवाणू से आई एक 31 वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन सभी के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इसके साथ इनके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है। ताकि उन्हें भी क्वारंटाइन किया जा सके व उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static