शहीद बाबा दीप सिंह अकादमी के 8 जवानों ने बनाया विश्व रिकार्ड, लेह-लद्दाख पर जाकर लहराया सिख निशान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 09:33 PM (IST)

टोहाना(सुशील): बाबा दीप सिंह गतका अकादमी तूर नगर टोहाना के आठ सिख जवानों ने कोच प्रभशरण सिंह के नेतृत्व में 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय गतका दिवस पर पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास उमलिंग ला 19024 फीट लेह लद्दाख पर सिख निशान साहिब फहराया। साथ ही  कम ऑक्सीजन होते हुए भी गतके का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं टीम को टोहाना पंहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस टीम में कोच प्रभशरण सिंह अन्य सदस्य कुलजीत सिंह, जशनदीप सिंह, हरजीत सिंह, अवनूर प्रताप सिंह, हुसनप्रीत सिंह, मखन सिंह, गुरविंदर सिंह ने भाग लिया था। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे व बुराईयो से दूर रखना और अपने धर्म का प्रचार करना है। 

PunjabKesari

इससे पहले 5 सिख नौजवानों ने लहराया था परचम

 

बता दें कि इससे पहले गतका अकादमी के पांच सिख जवानों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप 17598 फीट पर पहुंच कर 12 मार्च 2023 को गतका खेल कर पहला विश्व रिकार्ड बना कर टोहाना का नाम पूरे विश्व में नाम रोशन किया था।

 

182 साल पुराना इतिहास दोहराया

PunjabKesari 

कोच प्रभशरण सिंह ने बताया कि इस स्थान पर गतका खेलकर इतिहास दोहराया गया है। क्योंकि लगभग 182 वर्ष पूर्व यह स्थान महाराजा रणजीत सिंह द्वारा स्थापित सिख राज्य का हिस्सा हुआ करता था। जनरल ज़ोरावर सिंह ने लेह लद्दाख, मान सरोवर, कैलाश, तिब्बत पर विजय प्राप्त कर उन्हें खालसा राज्य में मिला लिया था। उन्होने कहा कि उन्होने अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित खालसा राज्य के स्थल पर लगभग 182 वर्षों के बाद सिख परंपरा के अनुसार खालसा प्रतीकों को झुलाकर सिख शास्त्र विद्या का प्रदर्शन किया।प्रभशरण ने बताया कि सिख नौजवानों ने अपना यह सफर 17 जून 2023 को शुरू किया जिसके बाद 21 जुन को यह प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वे 26 जून 2023 को अपने क्षेत्र टोहाना में वापस आए और यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी और समूह सिख संगत ने सिख उनका शानदार स्वागत किया।                                     

शस्त्र विद्या को प्रमोट करना लक्ष्य: प्रभशरण 

कोच प्रभशरण सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य गतके में लुप्त हो रही असल विरासती शास्त्र विद्या को प्रमोट करना है, नौजवानों को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। कोच प्रभशरण सिंह ने अपने गतका गुरु सरदार गुरमीत सिंह, गुरुद्वारा गुरु नानक संगत सभा तूर नगर टोहाना की प्रबंधक कमेटी, समूह संगत ने स्वागत किया। 

                              (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static