पेड़ पर बैठते ही जोर-जोर से चिल्लाने लगा पक्षी, चाईनीज डोर में फंसे पक्षी का रेस्क्यू (VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 04:39 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): आजकल के पतंगबाजों लिए पसंदीदा बनी चाइनीज डोर पशु पक्षियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस चाइनीज डोर में कई बार उलझ कर पक्षियों की जान जा चुकी है। प्रतिबंध के बावजूद यह डोर लगातार बिक रही है। वहीं पतंगबाजी के दौरान अथवा कटी हुई पतंगों की डोरें जो पेड़ों या तारों में उलझी रहती हैं, वो पक्षियों के लिए परेशानी बन जाती हैं।

ताजा मामला यमुनानगर की रामपुरा कॉलोनी का है, जहां शिव खेड़ा मंदिर के पास लगे पेड़ पर एक पक्षी जैसे ही आकर बैठा। लेकिन वह इससे पहले पतंगबाजी के साथ आई चाइनीज डोर में उलझ गया। जैसे जैसे यह पक्षी अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करता वैसे वह लगातार उस डोर में उलझता जा रहा था। जिससे वह परेशान होकर पक्षी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद आसपास के लोग इक_ा हो गए और उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर पेड़ पर चढ़कर उस पक्षी को डोर से छुड़ाया। जिससे यह पक्षी आजाद होकर तुरंत वहां से खुली हवा में उड़ गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static