शर्मनाक: रेवाड़ी में बाप ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम चिल्लाई तो पिता हुआ फरार
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 09:02 AM (IST)
रेवाड़ी : खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है।
जानकारी अनुसार नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी और उसकी मां काम पर गई हुई थी। उसका पिता मध्य प्रदेश से परिवार के साथ एक सप्ताह पूर्व ही गांव में आया था। घर पर पिता और बेटी मौजूद थे। इस दौरान पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने रोते हुए चिल्लाना शुरू किया तो पिता फरार हो गया। शाम को मां जब काम से घर लौटी तो बेटी मायूस व सहमी हुई थी। मां ने जब उससे कारण पूछा तो उसने सारे मामले से अवगत करवाया। तत्पश्चात मां सीधे खोल थाने के अधीन कुंड पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने तुरंत बच्ची को मैडीकल करवाकर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)