रेवाड़ी में युवक की बेरहमी से हत्या, मां बोली- बेटे को न्याय दिलाने के लिए खून के बदले चाहिए खून
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 05:36 PM (IST)
रेवाड़ी(महेंद्र): सिटी पुलिस को टीपी स्कीम कॉलोनी में काली माता मंदिर वाले रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद किया। उसकी छाती, पैर और सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। युवक की मां ने बेटे की हत्या का कारण पैसों का लेनदेन बताया है।
मां ने कहा पैसों के लेनदेन के लिए हुई बेटे की हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 26 साल है। उसकी पहचान शहर के ही मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी दिनेश उर्फ छोटू के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में भेज दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की। मृतक की मां ने कहा कि पैसों के लेनदेन के चलते सनी नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। मृतक की मां ने कहा कि उन्हें खून का बदला खून से चाहिए। तभी उनके बेटे को न्याय मिलेगा। पुलिस मृतक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं मृतक के परिवार की मांग है कि बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)