पानीपत में वेस्ट गोदाम में लगी भयानक आग, आसपास के करीब 100 मकानों में आ गई दरार....
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 01:10 PM (IST)
पानीपत(सचिन): करीब पांच बजे शार्ट सर्किट के चलते शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में आग लग गई। आसपास के घरों में लोगों ने धुआं उठते देख गोदाम मालिक काे सूचना दी। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भी वेस्ट के सामान से धुआं निकल रहा था।
काबड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक शक्ति नगर में बुधवार तड़के करीब पांच बजे वेस्ट के एक गोदाम में आग लग गई। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग से आसपास के करीब 100 मकानों में दरार आ गई और पुरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार तड़के करीब पांच बजे शार्ट सर्किट के चलते शक्ति नगर वेस्ट गोदाम में आग लग गई। आसपास के घरों में लोगों ने धुआं उठते देख गोदाम मालिक काे सूचना दी। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद भी वेस्ट के सामान से धुआं निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए की गोदाम में आग पर काबू पाने के यंत्र तक नहीं लगे हैं। साथ लगते घरों में दरार आ गई हैं।
लोगों ने बताया कि बुधवार तड़के उठे तो घर के बाहर धुआं छाया हुआ था। उन्होंने बाहर आकर देखा तो गोदाम में आग लग गई थी। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब भी वेस्ट से धुआं उठ रहा है।