प्रदेश के सभी नागरिकों को उनके जन्म दिवस पर सरकार की ओर से सम्मान स्वरूप एक शुभकामनाओं का संदेश जाएगा-तरुण भण्डारी

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 10:13 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा' योजना के अंतर्गत अयोध्या पहुंचे 200 बुजुर्गों के जत्थे ने सोमवार को हरियाणा सरकार के पब्लीसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी के सुपरविजन में मां सरयू नदी में स्नान किया तथा सरयू नदी के आरती में भी शामिल हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर सभी 22 जिलों में से 200-200 बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन की योजना उपहार के रूप में अपने जन्मदिवस पर दी थी। यह जत्था 5 तारीख को पंचकूला से अंबाला तक प्रदेश सरकार द्वारा बसों में अंबाला तक भेजा गया था, जहां से जत्था सरकार के खर्चे पर रेलगाड़ी से अयोध्या पहुंचा था। बुजुर्गों की देखरेख के लिए हरियाणा सरकार के पब्लिकसिटी एडवाइजर डॉ0 तरुण भंडारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई थी। इसके साथ एक डॉक्टरों की टीम भी प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई थी। 8 तारीख सोमवार को यह जत्था यात्रा दर्शन के बाद वापिस पंचकूला के लिए रवाना हुआ।

सोमवार को इस जत्थे ने रामलला के दर्शन किए, इसके साथ-साथ वह हनुमानगढ़ी भी पहुंचे, कनक महल दर्शन के बाद वह दशरथ महल भी देखने पहुंचे। बता दें कि इस जत्थे को अयोध्या में वाया ई-रिक्शा बुक करके तमाम अलग-अलग स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की गई थी। डॉ तरुण भंडारी की देखरेख में बुजुर्गों के चेहरों पर भगवान राम के दर्शन करने के बाद बेहद आत्मिक खुशी के भाव नजर आ रहे थे। बुजुर्गों से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस योजना की बेहद तारीफ करते हुए कहा कि लगातार बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी के बाद यात्रा की इस पहल से बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना मुख्यमंत्री की नजर आई है। यह बेहद सराहनीय कार्य  है। उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए दीर्घायु -अच्छे स्वास्थ्य और फिर से तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए रामलला से प्रार्थना भी की।

 

बुजुर्गों ने बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश वासियों को बुजुर्गों के प्रति सम्मान और आदर भाव के लिए एक संदेश दिया है ।जिस प्रकार से आज कुछ परिवारों में बुजुर्गों के प्रति लगातार निरादर के भाव सामने आ रहे हैं। लगातार वृद्ध आश्रमो में बढ़ती भीड़ आज की नई पीढ़ी की तुच्छ सोच का परिणाम है, लेकिन मुख्यमंत्री ने लगातार पेंशन में बढ़ोतरी करके बुजुर्गों का जीवन काफी हद तक सुरक्षित किया है और अगले 5 साल तक भी मनोहर लाल को इस प्रदेश की कमान सौंपे जाने की आवश्यकता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को अपने जन्म दिवस पर प्रदेश के बुजुर्गों को बेहतरीन और अनूठा तोहफ़ा दिया था। 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' की शुरुआत कर मुख्यमंत्री ने अयोध्या यात्रा के लिए पंचकूला से बस को झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। लगभग 200 वृद्धजन 5 मई से 8 मई तक श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करेंगे। यह बस पंचकूला से अंबाला कैंट तक पहुंचेगी और अंबाला से रेल के माध्यम से यात्री अयोध्या तक का सफर तय करेंगे। इन यात्रियों का आने जाने का खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इस योजना की जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार के पब्लिक सिटी एडवाइजर डॉ तरुण भंडारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत पंचकूला से की गई है। लेकिन प्रदेश भर के 22 जिलों में यह लागू होगी। जिस का प्रारूप तैयार हो चुका है। एक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तीर्थ का इच्छुक बुजुर्ग बताएगा कि वह कौन सी तारीख को जाना चाहता है। उस हिसाब से बुजुर्गों को रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। उसके बाद 60 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिक, जो तीर्थ यात्रा पर जाना चाहेगा उन्हें भेजने की व्यवस्था की जाएगी।  

                         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static