हवालातियों के फरार होने के मामले में आया नया मोड़, 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 04:25 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देनी वाली सिरसा पुलिस इतनी बेबस दिखाई दे रही है जहां एक पुलिसकर्मी को घायल कर दो हवालाती फरार हो जाते है जबकि गार्द में तीन जवानों की ड्यूटी थी, लेकिन दो मुलाजिम मौके से गेरहाजिर थे। 

वहीं इस मामले में दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और उनकी विभागीय जांच के आदेश भी जारी हुए है। इसके साथ ही पुलिस कर्मी पर हमला करने व पुलिस हिरासत में फरार होने सहित अनेक मामलों में दोनों ही हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों हवालातियों के फरार होने की खबर मिलते ही सिरसा पुलिस के हाथ पैर फूलते नजर आ रहे है। पुलिस ने दोनों हवालातियों को पकड़ने के लिए सिरसा में नाकेबंदी कर दी और दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। 

दरअसल बता दें कि दो दिन पहले जिला जेल में लड़ाई झड़ने के दौरान दो हवालाती घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन दोनों हवालातियों ने उनकी सुरक्षा गार्द में तैनात पुलिसकर्मी पर ही हमला कर घायल कर दिया। पुलिस कर्मी पर हमला करने के बाद दोनों ही हवालाती गार्द रूम का शीशा तोड़कर भाग गए है। दोनों हवालातियों की सुरक्षा गार्द में कुल तीन पुलिस के जवान ड्यूटी पर थे। 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब दोनों हवालातियों ने पुलिस कर्मी पर हमला किया तो दो अन्य पुलिसकर्मी कहाँ थे। क्या वह दोनों पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करने की बजाए इधर उधर टहल रहे थे। जब दोनों हवालातियों ने पुलिस के जवान पर हमला किया तो दोनों पुलिस कर्मियों ने अपने पुलिस के जवान को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया। दोनों कर्मियों ने दोनों हवालातियों को पकड़ने का प्रयास क्यों नहीं किया। इन सभी सवालों के जवाब जरूर सिरसा पुलिस से है। अब पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static