Yamunanagar News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ निगला

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2024 - 06:24 PM (IST)

यमुनानगर : निगम एरिया के तेजली निवासी 38 वर्षीय मक्खन सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। मरने से पहले उसने अपने घर पर कॉल की और आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद ही स्वजन पहुंचे। 

परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मक्खन सिंह रंग रोगन का कार्य करता था। वह पत्नी व 2 बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को वह घर से काम के लिए निकला था। 

शाम को उसने पत्नी को कॉल किया और कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है। यह सुनकर पत्नी घबरा गई। उसने अपने अन्य परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे उसकी तलाश में निकल गए। गांव के ही पास वह बेहोशी की हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। 

उसे तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के जीजा कमल ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं लग सकी। परिवार में कोई तनाव भी नहीं था। जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static