संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 05:17 PM (IST)

सोनीपत(पवन): सोनीपत के गांव अटेरना में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दीपक नाम से हुई है जो कि गांव गढ़ी हकीकत का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की एक महीना पहले ही शादी हुई थी और वह एक विधवा महिला से मिलने के लिए गांव अटेरना गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक की महिला के साथ पहले ही बोलचाल थी और वह उसके घर आता जाता था। वहीं महिला के घर गांव अटेरना में ही दीपक और उस महिला की आपस में कोई कहासुनी हो गई और उसके बाद दीपक ने महिला के घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक दीपक के परिवार का आरोप है कि विधवा महिला ने ही दीपक पर शादी का दबाव बनाया था और उसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static