उफनती सिरसा ब्रांच नहर में समाया युवक, पुलिस व गोताखोरों की टीम शव की तलाश में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 03:32 PM (IST)

कैथल(जयपाल रसूलपुर): जिले के गांव नरड़ के युवक का सिरसा ब्रांच नहर में डूबने की खबर सामने आई है। बता दें कि गांव नरड़ के विनोद सिरसा ब्रांच के किनारे बैठा हुआ था, अचानक संतुलन संतुलन बिगड़ने की वजह से नहर में गिर गया। परिजनों ने बताया कि विनोद को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण वह डूब गया। पिछले कई दिनों से सिरसा ब्रांच में पानी का जलस्तर बहुत ज्यादा तेज चल रहा है, क्योंकि पीछे से बरसाती पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण सिरसा ब्रांच नहर ओवरफ्लो बह रही है। इसी तेज बहाव में विनोद फंस गया और जिंदगी की जंग हार गया। 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन सिरसा ब्रांच की पर पहुंचे और कल से ही सर्च अभियान जारी है, लेकिन अभी तक विनोद की डेड बॉडी का कोई पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से सिरसा ब्रांच में सर्च अभियान जारी है।

गांव नरड़ सरपंच प्रतिनिधि बलजीत ने बताया कि गांव नरड़ का युवक सिरसा ब्रांच में नहाने के लिए आया था, शरीर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह नहर में डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था जिसके कारण वह अपना बचाव नहीं कर पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद ही गांव के युवकों ने अपने स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन सफतला नहीं मिली। जिसके बाद अब पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन जारी है।

मृतक विनोद के पिता बलवान ने बताया कि विनोद मजदूरी का काम करता था।  कल यह घटना घटी जिसमें विनोद के डूबने की सूचना हमें मिली।  सूचना मिलने के बाद गांव ने पूरा सहयोग किया। उसके बाद प्रशासन को खबर दी गई और प्रशासन की मदद से गोताखोर भी सर्च करने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक नहीं पता चला। नहर में पानी ज्यादा है इसलिए अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

तितरम थाना एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि हमें कल दोपहर 11:30 बजे सूचना मिली थी सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय विनोद पुत्र बलवान सिंह के रूप में पहचान हुई है। मधुबन से गोताखोर बुलाए गए हैं और जो ग्रामीण युवा अच्छे तैराकी जानते हैं उनकी मदद ली जा रही है अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है सर्च अभियान लगातार जारी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static