Crime News: रंजिशन युवक को पीटा, सिर पकड़कर खंभे में मारा... गंभीर रूप से हुआ घायल
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 08:25 PM (IST)
अंबाला: महेश नगर स्थित टांगरी बांध के निकट रंजिशन पड़ोसी ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान खंभे पर सिर लगने व मारपीट में घायल होने पर परिजन भारतइंदू को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे दाखिल कर लिया था। महेश नगर थाना पुलिस ने भी घायल के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।
यह मारपीट घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि भारतइंदू मामूली सी कहासुनी को लेकर व्यक्ति से बातचीत करने के लिए जाता है, इतने में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। व्यक्ति युवक की पिटाई कर देता है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Good News: अब इस उम्र तक आंगनबाड़ी सहायिकाएं बन सकेंगी कार्यकर्ता, पदोन्नति के नियमों में बड़ा बदलाव