सुशील गुप्ता का खुलासा...सभी 90 सीटों पर इस दिन उम्मीदवारों की होगी घोषणा, केजरीवाल के होम स्टेट इतिहास रचने की तैयारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 03:14 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः हरियाणा में सियासी रणभेरी बज चुकी है। परापंरिक राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस इनेलो के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। सुशील गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी काफी दिनों से जमीन पर मेहनत कर रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी अनुराग ढांडा और सुशील गुप्ता पर है। इस बीच विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता का एक बयान आया है।  गुप्ता ने कहा कि 31 अगस्त तक सभी पार्टियों से पहले आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। 

गौरतलब है कि चुनाव हरियाणा चुनाव की वोटिंग में करीब 1 माह 13 दिन बाकी हैं। आम आदमी पार्टी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल के होम स्टेट में पार्टी शानदार प्रदर्शन कर कम से कम किंग मेकर भूमिका में रहे। इसलिए पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर उनको पर्याप्त प्रचार प्रसार का समय देना चाहती है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2024
  • नामांकन 12 सितंबर 2024
  • नामांकन की जांच 13 सितंबर 2024 
  • नामांकन वापसी 16 सितंबर 2024
  • मतदान का की तारीख 1 अक्टूबर 2024
  • चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर 2024 
  • चुनाव के सभी कार्यक्रम 6 अक्टूब 2024 तक खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static