हरियाणा से 4 राज्यों में AAP करेगी चुनावी कैंपेन की शुरुआत, जींद में 8 जून को मेगा रोड शो में शामिल होंगे केजरीवाल और मान
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी हरियाणा से देश के चार राज्यों में अपना चुनावी कैंपेन शुरू करने जा रही है। इसके लिए जींद में 8 जून को मेगा रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। वहीं इस रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।
हरियाणा से पहले बाकी राज्यों में होगा विधानसभा चुनाव
बता दें कि आम आदमी पार्टी हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। जिसकी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। वहीं हरियाणा से पहले बाकी राज्यों में चुनाव होंगे। हरियाणा में आप पार्टी अब तक दो बार चुनाव लड़ चुकी है। जिसमें निकाय और पंचायत चुनाव शामिल है। 2022 के निकाय चुनाव में पार्टी को 10.96 प्रतिशत वोट मिला था,जबकि पंचायत चुनाव में मात्र 13 प्रतिशत वोट पर ही सिकुड़कर रह गई थी। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस का दबदबा रहा।
हरियाणा से आगाज करने की क्या है वजह ?
हरियाणा से चुनावी कैंपेन शुरू करने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह निकलकर सामने आ रही है कि यह प्रदेश दिल्ली और पंजाब से छूता है। साथ ही इन दोनों राज्यों में आप की सरकार है। वहीं हरियाणा में किसी भी पार्टी का एक तरफा लहर नहीं चल रहा है,जिससे आप को लगता है कि उसे भरपूर फायदा मिल जाएगा।
जींद का माना जाता है हरियाणा की राजनीतिक राजधानी
जींद को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी मानी जाती है। क्योंकि इस राज्य के सभी दलों के नेता अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत यही की है। बता दें कि लोकसभा के साथ ही इस राज्य में भी विधानसभा के चुनाव के होते है। इसलिए जींद सभी राजनीतिक दलों का केंद्र माना जाता है और यहां से रैली की शुरुआत करके लोग सत्ता तक पहुंचे है। ऐसे में आप पार्टी भी अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें कितनी सफलता मिलती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)