निगम कर्मचारियों से उलझे आप कार्यकर्ता, बैनर-पोस्टर हटाने को लेकर की धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 04:22 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : नगर निगम चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में आज फरीदाबाद के सेक्टर 3 में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आप नेता अशोक तंवर, सांसद सुशील गुप्ता, आप नेता अनुराग ढांडा मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान बैनर पोस्टर हटाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों के साथ आप नेताओं ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की। 

दरअसल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि कार्यक्रम के दौरान ही निगम के कर्मचारी उनके पोस्टर और बैनर हटाने के लिए सड़कों पर उतर आए।  दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर 3 में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें सांसद सुशील गुप्ता, अशोक तंवर और अनुराग ने कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा और उन्हें जीत का मंत्र दिया। इस मौके पर तीनों नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में हर वर्ग बेहाल है और अब आम व्यक्ति विकास चाहता है और उन्हें विकास की यह किरण आम आदमी पार्टी में दिखाई दे रही है।  उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कभी कांग्रेस हुआ करता था लेकिन अब जनता उनकी असलियत भी समझ चुकी है। इसलिए आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static