कैथल रैली में दिग्गजों के न पहुंचने से INLD की INDIA में एंट्री पर सस्पेंस, अभय ने कहा- कुछ लोग आज भी अहंकार में घूम रहे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 07:35 PM (IST)

कैथलः पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की 110वीं जयंती पर इनेलो द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली को एक प्रकार से इनेलो के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा था। रैली से पूर्व अभय चौटाला ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ कई दिग्गज नेताओं के आने का दावा किया था। जिसमें विपक्षी गठबंधन के प्रमुख चेहरों में से एक बिहार के मुख्यमंत्री को चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन वह भी नहीं पहुंच पाए। हलांकि की सम्मान दिवस रैली में देश के कई क्षेत्रीय दलों ने हिस्सा लिया। इनमें तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल, भीम आर्मी और नेशनल कान्फ्रेंस शामिल हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इनेलो के न्योते के बावजूद रैली से दूरी बनाए रखी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शरद यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से भी रैली में किसी नेता ने शिरकत नहीं की। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में इनेलो आइएनडीआइए में शामिल हो पाएगा या नहीं। इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इनेलो की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन इनमें से कोई नहीं पहु़ंचा। न ही कांग्रेस का कोई नुमाइंदा ही रैली में शामिल हुआ। चुनावी साल में हो रही इनेलो की इस बड़ी रैली को नेताओं की उपस्थिति के हिसाब से आंका जा रहा था।

कार्यक्रम के उपरांत इनेलो नेता अभय चौटाला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज की सफल रैली से साफ स्पष्ट है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का होगा। आज जो भी यहां पर नेता आए उन्होंने भी साफ संदेश दे दिया है कि की कुछ लोग आज भी अपने अहंकार के साथ घूम रहे हैं, उन्हें सोचना होगा। हमारी हमेशा से यह सोच रही है कि विपक्ष एकजुट हो फिर भी उसमें कुछ लोग बढ़ाएं बनते हैं तो उन्हें जनता सबक सिखाएगी।

इस दौरान कांग्रेस के किसी नेता के कार्यक्रम में नहीं आने को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं आई है। इस बात का कांग्रेस को सबक मिलेगा। हरियाणा का आदमी खुद्दार है और वह घमंड करने वालों का घमंड चूर कर देती है।

इनेलो की इस रैली में फारूख अब्दुल्ला, भाजपा नेता चौ. बीरेंद्र सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, पूर्व गवर्नर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व सांसद साहिल सिद्दीकी,  केसी त्यागी और भीम आर्मी से चंद्रशेखर आजाद, शेर सिंह राणा आदि नेता शामिल हुए थे।  

हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static