3 जनवरी से फील्ड में उतरेंगे अभय चौटाला, बैठकें कर जनता से होंगे रूबरू
punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 10:49 AM (IST)
चंडीगढ़ (बंसल) : इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला 3 जनवरी से प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न प्रकोष्ठों की क्रमवार जिला स्तरीय कार्यक्रम/बैठकें कर जनता से रू-ब-रू होंगे और गठबंधन सरकार की नाकाम कारगुजारियों बारे जनता को अवगत करवाएंगे। अभय ने कहा कि हरियाणा में जबसे गठबंधन की सरकार आई है हर रोज 2 या 3 बलात्कार, डकैती व फिरौती आदि घटनाएं प्रतिदिन सुर्खियां बनती हैं।
स्वामीनाथन रिपोर्ट के बारे में सरकार आंखें मूंदे बैठी हैं और किसान गन्ने के भाव के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हर वर्ग महंगाई से तंग होकर रोजी-रोटी को तरस रहा है। प्याज व आलू एवं अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार है कि जनता के दुख-दर्द को समझने के बजाय सत्ता के नशे में चूर आंखें बंद किए बैठी है।
अभय 3 जनवरी को फतेहाबाद-सिरसा, 4 को हिसार-भिवानी, 5 को मेवात-गुरुग्राम, 6 को पलवल-फरीदाबाद, 9 को रेवाड़ी-महेंद्रगढ़, 10 को दादरी-रोहतक-झज्जर, 11 को सोनीपत-पानीपत, 12 को करनाल-यमुनानगर, 13 को पंंचकूला, 16 को अम्बाला-कुरुक्षेत्र, और 17 जनवरी को कैथल और जींद जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।