अभय चौटाला ने अजय चौटाला पर कसा तंज, कहा- इनको मिला करारा जवाब

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 12:19 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): इनेलो नेता अभय चौटाला ने अजय चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि इनेलो खत्म हो जाएगी, उनको करारा जवाब मिला है, इनेलो से लोगों के जुडऩे का सिलसिला निरंतर जारी है। रोज नए लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। अभय चौटाला वीरवार को सिरसा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि जल्द ही कई रानजीतिक दलों के नेता इनेलो में शामिल होंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा जजपा को जल्द सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि आज इनेलो प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए अभय ने कहा कि जब किसानों को समस्या हो रही थी तब इनेलो ने ही किसानों की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा की बरोदा उपचुनाव में हरियाणा की फिजा बदलेगी। कांग्रेस भाजपा ने किसानों के हितों की कभी चिंता नहीं की। हमेशा इनेलो ने ही किसान और गरीब लोगो की आवाज उठाने का काम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static