मनोहर लाल ने दुष्यंत चौटाला पर कसा तंज, बोले- उनकी पार्टी उस मोड पर आ गई, जहां कुछ भी शेष नहीं बचा

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 08:51 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी)हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर तंज करते हुए कहा कि आज उनकी पार्टी उसे मोड पर आ गई है जहां कुछ भी शेष बचा नहीं है। मनोहर लाल ने शोले फिल्म का एक सीन का उदाहरण दिया।

बता दें कि बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पहुंचना था, लेकिन वो नहीं पहुंचे तो उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल रैली को संबोधित करने पहुंचे। मनोहर लाल की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तो अपने समधि करण सिंह दलाल की भी लाज नहीं रखी। पिछले चुनाव में जो हुआ था इस चुनाव में भी दोनों बाप बेटों के साथ वहीं होने वाला है।

वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा और 11वीं नायब सिंह सैनी वाली विधानसभा की सीट को भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। न केवल हरियाणा में बल्कि देश में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static