अभय चौटाला ने प्रकाश सिंह बादल की तारीफ, कहा- आज के एकमात्र किसान हितैषी हैं बादल

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 11:29 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): इनेलो नेता व विधायक अभय चौटाला आज करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज के एकमात्र किसान हितैषी नेता हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में किसानों की बात करने वाले पहले नेता सर छोटू राम थे, उनके बाद किसानों की सुध चौधरी देवीलाल ने ली और किसानों के मसीहा के रूप में काम किया। अभय ने कहा कि आज इस देश में केवल किसान हितैषी सरदार प्रकाश सिंह बादल का नाम लिया जाता है।

करनाल में आज इनेलो नेता अभय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में डीसी करनाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कानून को वापिस लेने की मांग की। चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी ने सबसे पहले इस कानून का विरोध किया था।

पंजाब में एनडीए से शिरोमणि अकाली दल के समर्थन वापिस लेने के सवाल पर अभय चौटाला ने सरदार प्रकाश सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें किसानों का मसीहा बताया। अभय चौटाला ने कहा सरदार प्रकाश सिंह बादल ने किसान कृषि कानून के विरोध में  सबसे पहले अपनी पुत्रवधू से इस्तीफा दिलवाया, उसके बाद एनडीए से अपना समर्थन वापिस ले लिया। 

चौटाला ने कहा शिरोमणि अकाली दल ने अगर पंजाब में किसानों के हक की लड़ाई लडऩी है तो हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता वे किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हरियाणा में मध्यवर्ती चुनाव के आसार के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा अगर चुनाव होता है तो भाजपा को सबक मिलेगा, बरोदा उप चुनाव में जगह जगह इनका विरोध हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static