ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला सबसे अमीर उम्मीदवार, पवन बेनीवाल को घोड़ों और हथियारों का शौक
punjabkesari.in Saturday, Oct 09, 2021 - 11:49 AM (IST)

ऐलनाबाद: ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गई। कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। बीते कल आखिरी दिन इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला और कांग्रेस प्रत्याशी बेनीवाल नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि भाजपा के गोपाल कांडा ने 7 तारीख को ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। भाजपा, इनेलो व कांग्रेस उम्मीदवारों ने एफिडेविट में अपनी अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया है, जिसमें इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला की संपत्ति पवन बेनीवाल और गोविंद कांडा से ज्यादा है। वहीं पवन बेनीवाल घोड़ों और हथियारों का शौक रखते हैं।
पवन बेनीवाल के पास हैं 5 घोड़े और तीन हथियार
कैश बैंक 7,25,680
एलआईसी 4.28 लाख
पत्नी की 8.62 लाख
पर्सनल लोन 10 लाख
पत्नी के नाम लोन 9.27 लाख
जोन डियर ट्रैक्टर 5 लाख
ज्वेलरी 23.5 लाख
पत्नी की ज्वेलरी 36 लाख
12 बोर की रिवॉल्वर 2 लाख
0.30 राइफल 5 लाख
357 बोर रिवॉल्वर 7 लाख
5 घोड़े 6 लाख
24 भैंसे 15 लाख
भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा से अमीर पत्नी
कैश 9.32 लाख
चल संपत्ति 6.95 करोड़ 95
अचल संपत्ति 40 करोड़ रुपये
बैंक लोन 5 करोड़
पत्नी सरिता के पास एक किलो 40 ग्राम गोल्ड है। वहीं डायमंड 315 कैरेट है। इस प्रकार गोविंद कांडा से उनकी पत्नी अधिक अमीर है। गोविंद कांडा के खिलाफ अवैध निर्माण का एक केस भी दर्ज है।
अभय चौटाला कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार से अमीर, दो केस भी दर्ज हैं
कैश 9.13 लाख
बैंक में 2.69 करोड़
ज्वेलरी 56 लाख
2 ट्रैक्टर 5.51 लाख
2 गाड़ी 28.23 लाख
देनदारी 73.20 लाख
इंडियन नेशनल लोकदल उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला पर दो केस भी दर्ज हैं। अभय चौटाला कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों से अमीर हैं, लेकिन कैश के मामले में वे गोविंद से पीछे हैं।