करनाल के बेटे अभिमन्यु ने UPSC में हासिल किया 220वां रैंक, घर में खुशी का माहौल(video)
punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 12:23 PM (IST)

करनाल(विकास मेहला): करनाल के सेक्टर 6 के निवासी अभिमन्यु राणा ने 220 वां रैंक लेकर सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की। जिसके बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभिमन्यु ने समाज की सेवा करने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा को चुना ताकि वह देश और समाज के लिए कुछ कर सके। वहीं अभिमन्यु के परिवार में उनकी माता और उनकी बहन ने इस सफलता के पीछे का कारण अभिमन्यु की मेहनत अौर लगन बताई है। अभिमन्यु ने तीसरे प्रयास के बाद ये परीक्षा पास की है।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को घोषित किए थे। जून महीने में हुई इस परीक्षा में हैदराबाद के डुरीशेट्टी अनुदीप अव्वल रहे हैं। जबकि पहले पांच स्थानों में से 3 पर हरियाणा के होनहारों का कब्जा रहा। सोनीपत की अनु कुमारी ने दूसरे स्थान, सिरसा के सचिन गुप्ता तीसरे स्थान अौर महेंद्रगढ़ के प्रथम कौशिक ने पांचवां रैंक हासिल कर देश में प्रदेश का नाम रोशन किया।