सिरसा में दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 2 महीने की बच्ची समेत 5 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 06:38 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): जिले के गांव मेहना खेड़ा के नजदीक सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2  महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

 

PunjabKesari

 

डेरा में माथा टेकने के बाद घर जा रहे थे मृतक

 

जानकारी के अनुसार गांव मेहना खेड़ा से कुछ लोग खारिया गांव में डेरा बाबा मुंगानाथ मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। गांव मेहना खेड़ा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में एक 2 महीने की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गांव मेहना खेड़ा के रहने वाले बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची।

 

गाड़ी में सवार थे 7 लोग, 2 घायल

 

गांव मेहनाखेड़ा के पूर्व सरपंच सुभाष मेहता ने बताया कि गांव के कुछ लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर एक गाडी में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ही गाडी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमे से 5 की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हो गए हैं, जिन्हे सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि गांव खारियां से मेहनाखेड़ा जाते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 2 लोगों का इलाज चल रहा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static