नहीं दी किसी को खाते की जानकारी, फिर भी निकल गए 1.20 लाख
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 07:53 AM (IST)
सोनीपत : गांव उदेशीपुर निवासी मत्स्य विभाग से सेवीनिवृत्त कर्मी के बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खाते बारे किसी से जानकारी सांझा नहीं की। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई। पीड़ित के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित उमेद सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। उनका बैंक खाता सोनीपत में एस.बी.आई. की रोहतक रोड स्थित शाखा में है। उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से 1.20 लाख रुपए निकाल लिए। नकदी अलग-अलग समय में निकाली गई। नकदी फरवरी में निकाली गई है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले से सिटी पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
CET Group D की परीक्षा को लेकर अभ्यार्थियों के लिए हिम्मत सिंह लाए खुशखबरी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी