सवा 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 07:45 PM (IST)
महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह): महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने गांव नांगल कांटा के पास छापेमारी करके एक बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से सवा 2 किलो गांजा बरामद किया।
चौकी प्रभारी एसआई महेश कुमार ने बताया कि अशोक पूरा मोड़ गांव नागल कांटा के पास सूचना मिलने के बाद एक टीम ने रेड की और वहां से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किलो 126 ग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी हाउसिंग बोर्ड नारनौल हाल मुकाम नागल कांटा बताया है।
पूछताछ में उसने बताया कि वह जिले से गांजा लाकर बेचने का काम करता है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि वह गांजा कहां से और किन लोगों से लेता था और किसे बेचता था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हांसी पुलिस का ''ऑपरेशन क्लीन'', नशा तस्करों की स्कॉर्पियो जब्त, 65 किलो गांजे के साथ 4 लोग गिरफ्तार