लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, 10 सिंतबर को घर से किया था अपहरण

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 01:30 PM (IST)

जींद : गांव से रात को लड़की का अपहरण कर स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बरसोला गांव के सुमित उर्फ अमित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 10 सितंबर को महिला थाना पुलिस को बताया उसके गांव का ही अमित, उसकी मां सुनीता, उसका भाई राकेश और उसकी पिता सुभाष तथा 2 अन्य युवक उनकी लड़की का करीब एक साल से पीछा से पीछा कर रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 7 सिंतबर रात को करीब 1.30 बजे अमित औऱ 2 अन्य युवक उनकी लड़की का घर से अपहरण कर गांव के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में ले गए। जहां पर सुमित उर्फ अमित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को नामजद कर 2 अन्य के खिलाफ अपहरण, पीछा, जान से मारने की धमकी देने तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जांच अधिकारी एस.आई. शीला देवी ने बताया कि आरोपी सुमित उर्फ अमित को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आऱोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static