युवक पर लगा बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:45 PM (IST)

बराड़ा(अनिल कुमार): थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दोसड़का सढ़ौरा मार्ग पर स्थित गांव सरदेहड़ी के एक युवक पर अपने सगे चाचा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप लगे है। परिजनों की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 

मामला करीब छह माह पहले का है, लड़की इज्जत न जाने के डर से चुपी साधे रही। लेकिन अब जब उसे लगा कि उसका पेट बाहर की ओर आ रहा है तो डर के मारे लड़की ने अपनी मां को बताया। उसने बताया कि अप्रैल माह में उसके साथ उसके ताऊ के लड़के ने दुष्कर्म किया है। उस समय घर पर कोई नही था। लड़की अकेली थी मौका पाकर उसके ताऊ के लड़के ने छत के रास्ते से सीढिय़ो से आया और अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया। 
PunjabKesari
लड़की ने डर के मारे किसी को नही बताया। जांच करवाने पर पता चला की वो गर्भवती है जिसके बाद माता-पिता थाना मुलाना पहुंचे और शिकायत दी। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static