करनाल में भाई की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रुपये न देने पर दिया था खौफनाक हत्याकांड को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 11:37 AM (IST)

करनाल : कांच की बोतल से गला काटकर अपने भाई की हत्या करने वाले आरोपी भाई को करनाल पुलिस ने चंद घण्टों में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। देर रात आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। 

करनाल सेक्टर 32-33 थाना के प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि कल एक मामला हत्या का दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी कपिल ने अपने भाई कमल के गले पर कांच की बोतल मारकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपी कपिल अपने परिवार से पैसे मांग रहा था। पैसे नही देने पर उसने घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया आरोपी नशे का आदि है। नशे की पूर्ति करने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नही मिलने पर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया आरोपी को मेडिकल कराने के लिए लेकर आए हैं कल कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static